• Mon. Jul 14th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*खुशी दुबे की जमानत के लिये सुप्रीम कोर्ट जायेगी बसपा:- सतीश मिश्रा*

*खुशी दुबे की जमानत के लिये सुप्रीम कोर्ट जायेगी बसपा:- सतीश मिश्रा*

*प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में शिरकत करने आये थे सतीश मिश्रा*

*अतुल राय के सवाल पर साधी चुप्पी*

बहुजन समाज पार्टी पूरे प्रदेश में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन कर रही है, जिससे 2022 विधानसभा चुनाव में ब्राह्मण समाज को अपने साथ कर सत्ता हासिल कर सके। इसी के तहत जालौन के उरई से जानकी पैलेस में बसपा द्वारा प्रवुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने शिरकत की। जिन्होंने सपा और भाजपा पर जमकर हमला बोला, साथ ही कहा कि सपा और भाजपा सरकार में ब्राह्मणों का उत्पीड़न हुआ है, केवल बसपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। सर्वाधिक सम्मान ब्राह्मणों को बसपा सरकार में मिला है, वहीं उन्होंने कहा कि बिकरु काण्ड में अभय दुबे की पत्नी को जबरन भाजपा सरकार ने अपराधी बनाया दिया और उसकी जमानत याचिका को खारिज करा रही है, बसपा सुप्रीम कोर्ट में खुशी दुबे की जमानत के लिये अर्जी दाखिल करेगी।
बता दें कि उरई में आज प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन था, जिसमें सतीश चंद्र मिश्रा द्वारा कहा गया कि सभी लोगों ने सपा, बसपा और भाजपा का कार्यकाल देखा है, जिसमें सभी लोगों ने बसपा शासन को सबसे अच्छा शासन बताया था, बसपा शासन में सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा गया, खासतौर से ब्राह्मण समाज को बसपा सरकार में विशेष स्थान दिया गया है।
उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार में सर्वाधिक ब्राह्मणों की हत्या हुई है, इस सरकार में ब्राह्मणों को चुन चुन कर मारा गया है, चाहे गोरखपुर में ब्राह्मण परिवार की हत्या का मामला हो या बिकरु कांड में कुछ निर्दोषों का एनकाउंटर का मामला हो। भाजपा सरकार ने ब्राह्मण समाज का खूब उत्पीड़न हुआ है।
वहीं उन्होंने कहा कि अभय दुबे की पत्नी खुशी दुबे को भाजपा सरकार ने बेवजह जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है, जबकि उसका कोई भी कसूर नहीं था, इसके अलावा उसकी जमानत याचिका को नामंजूर भी सरकार करा रही है। उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीम कोर्ट में में खुशी दुबे की जमानत याचिका के लिए अर्जी दाखिल करेगी और जल्द से जल्द इसके बारे में सभी को पता चल जाएगा। वहीं उन्होंने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर भी भाजपा सरकार पर हमला बोला है, उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग 1993 से राम मंदिर बनवाने के लिए चंदा एकत्रित कर रहे हैं, लेकिन अभी तक राम मंदिर की एक ईंट भी और शिलान्यास नहीं हुआ है। केवल रुपए घोटाले में यह सरकार लगी हुई है। वही जब उनसे बसपा सांसद अतुल राय पर लगे, बलात्कार के मामले पर सवाल पूछा तो वह इस सवाल से बचते नजर आये।

रविकांत द्विवेदी,जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in

You missed