• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*ब्रह्मकुमारी बहनों द्वारा प्रभारी निरीक्षक गरौठा एवं नगर पंचायत अध्यक्ष गरौठा को रक्षा सूत्र बांधकर उनके जीवन के लिए की मंगल कामना*

*ब्रह्मकुमारी बहनों द्वारा प्रभारी निरीक्षक गरौठा एवं नगर पंचायत अध्यक्ष गरौठा को रक्षा सूत्र बांधकर उनके जीवन के लिए की मंगल कामना *

गरौठा झांसी।। कस्बा गरौठा में ब्रह्मकुमारी बहनों के द्वारा प्रभारी निरीक्षक गरौठा सभाजीत मिश्रा एवं नगरपालिका अध्यक्ष गरौठा हम्भीर सिंह निरंजन , लेखपाल अरविंद शर्मा, एडवोकेट अशोक तिवारी और अन्य प्रतिष्ठित भाई बहनो को परमात्म रक्षा सूत्र बांधा गया एवं सभी को ईश्वरीय कार्ड भेंट कर मुख मीठा किया गया,!सभी स्वस्थ रहे, खुश रहे, सुरक्षित रहे बहनो ने मंगल कामना की!
बी. के. कविता दीदी ने बताया यह राखी बंधन प्रेम और पवित्रता का बन्धन है, जो हमे विश्व रक्षक परमात्मा से जोड़ता है और अपनी दृष्टि ,वृत्ति सुधारने की शिक्षा देता है तथा एक नये सुखमय संसार का आधार बनता है !
इस कार्यक्रम मे प्रकाश भाई, राजू भाई,मृदुल भाई, ममता, सुशीला, शशि, अहिल्या, रागिनी,आकांक्षा,सौम्या ,नीलम, बी. के. कल्याणी उपस्थित रही !

रिपोर्ट कृष्ण कुमार

Jhansidarshan.in