• Wed. Apr 1st, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

डीसीएम और बाइक की भिड़ंत में महिला सहित दो की दर्दनाक मौत रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी

डीसीएम और बाइक की भिड़ंत में महिला सहित दो की दर्दनाक मौत

रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी

जालौन में झांसी कानपुर नेशनल हाईवे 27 पर रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक की भिड़ंत सामने से आ रही एक डीसीएम से हो गई। इस हादसे में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने आनन-फानन में डीसीएम के नीचे दबे तीनों लोगों को बाहर निकाला और उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने महिला सहित दो को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है।
घटना एट थाना क्षेत्र के गिरथान के पास की है। बताया गया है कि ग्राम सतोह के रहने वाले नसीम अपनी पत्नी नफरीन तथा रिश्तेदार शेखावत पुत्र शकूर निवासी सतोह के साथ बाइक से निजी काम से उरई आ रहे थे, जब वह झांसी कानपुर नेशनल हाईवे 27 स्थित ग्राम गिरथान के पास नवनिर्मित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, उसी दौरान सामने से आ रही डीसीएम से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे के में बाइक सवार तीनों लोग डीसीएम के नीचे आ गये, जिसमें नफरीन, शेखावत तथा नसीम गंभीर रूप से घायल हो गये, बड़ी देर तक घायलावस्था में पड़े होने के कारण मौके पर ही नफरीन तथा शेखावत की मौत हो गई। इस हादसे की जानकारी मिलते ही एट कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार दिवाकर मौके पर पहुंचे, जिन्होंने आनन-फानन में डीसीएम के नीचे दबे सभी लोगों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने महिला सहित दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि नसीम की हालत देखते हुए उपचार शुरू करा दिया। नाजुक हालत होने के कारण प्रथम उपचार करने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रिफर कर दिया, वही हादसा कैसे हुआ है इस मामले में एट प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार दिवाकर मामले की जांच कर रहे हैं।

रविकांत द्विवेदी,जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in
*मा0 मुख्यमंत्री जी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस एवं स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन की नई डिजाइन का विमोचन तथा आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण/परियोजनाओं का शिलान्यास लोक भवन लखनऊ में किया*
प्रेस विज्ञप्ति सूवि झांसी दिनांक 30 मार्च 2026
*मा0 मुख्यमंत्री जी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस एवं स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन की नई डिजाइन का विमोचन तथा आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण/परियोजनाओं का शिलान्यास लोक भवन लखनऊ में किया*

You missed