हाथरस में हुई ह्रदय विदारक घटना पर कस्बे के युवाओ एवं महिलाओं ने मोमबत्ती जलाकर पीड़िता को श्रद्धांजलि दी रिपोर्ट दयाशंकर साहू नरेन्द्र सविता
ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार
झांसी के कस्बा पूंछ में आज एवं एवं महिलाओं द्वारा मोमबत्ती जलाकर कैंडल मार्च निकाल कर दिवंगत हुई महिला की आत्मशांति के लिए महिलाओं ने पुरजोर एक आवाज में कहा की जिस देश में महिलाओं का सम्मान नहीं है इस तरह से महिलाओं के साथ अत्याचार और दुराचार के साथ उनका उत्पीड़न किया जा रहा है जिसे महिला समाज कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगा और ऐसे दरिंदों को कभी माफ ना करते हुए कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने के लिए शासन प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि ऐसे दरिंदों को तत्काल रुप से फांसी दे दी जाए जिससे दुराचारी हो हौसले आगे ना बढ़ सके। स्थानीय कथावाचक पीतांबरा दीदी ने बताया कि प्रदेश और देश की सरकारों से महिलाओं को काफी उम्मीदें थी दोनों सरकारें महिला सुरक्षा एवं महिलाओं के उत्थान के बारे में बोलते नहीं थकती लेकिन प्रदेश में महिलाओं परअत्याचार दुराचार की घटनाये निरन्तर बढ़ती जा रही है। हत्यारो पर जल्द से जल्द कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जानी चाहिए इस दौरान मुख्य रूप से जितेंद्र यादव संदीप सोनी मुंशी राज रोहित भारती सुमित वीर सिंह पप्पू मोनू भारती सोनू भारती आदि उपस्थित रहे।