• Mon. Jan 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

गणतंत्र दिवस के अवसर पर थाना सकरार मे समस्त पुलिस स्टाफ द्वारा तिरंगे को दी गयी सलामी: रिपोर्ट -मोहन लाल भारती

गणतंत्र दिवस के अवसर पर थाना सकरार मे समस्त पुलिस स्टाफ द्वारा तिरंगे को दी गयी सलामी: रिपोर्ट -मोहन लाल भारती

ग्रामीण एडीटर कृष्ण कुमार

सकरार झांसी | आज थाना सकरार में 71 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया प्रभारी निरीक्षक द्वारा ध्वजारोहण किया गया|
और प्रभारी निरीक्षक रबिन्द्र नाथ यादव द्वारा देश की आन बान शान तिरंगे को समस्त थाना स्टाफ द्वारा सलामी पेश की गयी|
प्रभारी निरीक्षक ने देश के अमर शहीदों को बताया देश का सच्चा सिपाही|
हमारा देश भारत देश की अखंडता संप्रभुता के लिए हमेशा जाना जाएगा क्योंकि हमारे देश में अनेकता में एकता है |
वहीं उपनिरीक्षक गरभू सिंह ने गणतंत्र दिवस के मौके पर कहा कि गणतंत्र दिवस देश का एक ऐसा राष्ट्रीय पर्व है जो देश का हर नागरिक चाहे वह किसी धर्म जाति या संप्रदाय से ताल्लुक रखता हो इस दिन को राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत होकर मनाता है|
इस मौके पर एसआई गरभू सिंह, सहित समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा|

Jhansidarshan.in