• Fri. Apr 3rd, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

अभाविप ने किया प्रतिभाओं का सम्मान:रिपोर्ट-=आयुष साहू

झाँसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर के तत्वाधान में आज बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के गांधी सभागार में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री विभ्राट चंद्र कौशिक मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम के दौरान प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को छात्रों के रूप में एक शक्ति बताया। वहीं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रियांशु पटेरिया ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रतिभाओं का सम्मान हर समय करती है। इस सम्मान से उनका उत्साहवर्धन होता है।
इस अवसर पर देवेश निगम, अमित चिरवारिया, प्रश्न जैन, राहुल यादव, सुधीर शर्मा, ऋतिक यादव, अजय, शंकर, जयदीप सोनी, स्वतंत्र गुप्ता, साक्षी वर्मा, अंजनी, खुशबू, प्रतिभा मिश्रा समेत विद्यार्थी परिषद के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट-=आयुष साहू

Jhansidarshan.in