• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

कृष्ण जन्मोत्सव पर झूला झुलाकर झूमे लोग और दी बधाइयां।रिपोर्ट-इदरीश बाबा

कृष्ण जन्मोत्सव पर झूला झुलाकर झूमे लोग और दी बधाइयां।रिपोर्ट-इदरीश बाबा

 

कस्बा के शीतला धाम में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा सुनने लोग पहुंच रहे हैं। चौथे दिन कथा स्थल पर धूमधाम से कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। उत्साह भरे माहौल में भगवान कृष्ण जन्म की कथा सुनकर लोग झूमते रहे। प्रतिदिन भक्ति संगीत के साथ श्रोता भगवान की जयघोष लगाते हुए झूम रहे हैं। साध्वी पूजा भारती ने कथा के चौथे दिन वामन चरित्र, रामावतार, कृष्ण जन्म कथा का रसपान श्रोताओं को कराया। साध्वी ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म दुष्टों का नाश करने के लिए ही हुआ था। जब-जब लोगों को कष्ट हुआ, भगवान किसी किसी रूप में आकर उनकी रक्षा किए।भगवान भक्त के वश में हैं,लेकिन अहंकार और मद होने पर भगवान भक्तों की परीक्षा लेते हैं। उन्हें मनवांछित वरदान भी प्रदान करते हैं। राजा बलि का मान मर्दन करने के लिए विष्णु भगवान ने वामन अवतार लेकर अपने पैरों से तीनों लोकों को नाप दिया था। तीसरा पैर बलि के सिर पर रखकर उसे पाताल लोक पहुंचा उद्धार कर दिया। 29 जुलाई को बाललीला, माखन चोरी, रुखमणी मंगल कथा प्रसंग होगा। इस मौके पर नगर अध्यक्ष अनुरुद्ध कुमार यादव ,व्यास अर्पण दास ,भरत देवरिया ,मोहित चतुर्वेदी ,कल्लू नायक जी ,सोम द्विवेदी ,राहुल उदैनिया ,आकाश तिवारी उपस्थित रहे ।वहीं दूसरी ओर आए हुए सभी लोगों का आयोजक त्यागी जी महाराज ने आभार व्यक्त किया।

Jhansidarshan.in