फैजाबाद से बेतूल जा रही एक मिनी ट्रक में एक व्यक्ति सहित कई मवेशियों की हुई मौत।रिपोर्ट-इदरीश बाबा
जिसमें बताया गया है कि आधा दर्जन व्यापारी तथा लगभग एक दर्जन मवेशियों को लेकर फैजाबाद से बेतूल मध्य प्रदेश जा रहे थे। वह मिनी ट्रक क्रमांक यूपी 42 ए टी 7448 से जैसे ही नेशनल हाईवे 27 पर परगहना बम्बा के पास पहुंचे ही थे ।कि तभी उनकी मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिसमें चार लोगो के साथ कई मवेशी बुरी तरह घायल हो गए और दुर्घटना में कई मवेशियों की जान भी चली गई ।घटना इतनी भयानक थी ,कि स्थल पर चीख-पुकार मच गई और घायल ग्राम सलैया थाना सारणी जिला बैतूल निवासी दीना यादव पुत्र परशुराम यादव उम्र 60 वर्ष ,ग्राम मडई थाना चिचोली जिला बैतूल निवासी शिवराम पुत्र लल्ला उम्र 40 वर्ष , ग्राम चिखली थाना सोपोर जिला बैतूल निवासी कमल पुत्र सूरज उम्र 45 वर्ष तथा पुत्र उम्र 60 वर्ष दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए ।जिसकी राहगीरो ने सूचना एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस के द्वारा घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां तीन लोगों की हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने उन्हें झांसी अस्पताल रेफर कर दिया ।झांसी ले जाते वक्त दीना यादव की रास्ते में मौत हो गई । वहीं सूचना लगते ही मोंठ पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और मवेशियों को मिनी ट्रक से बाहर निकाला तथा पुलिस कानूनी कार्रवाई करने में लगी हुई है।