मध्यप्रदेश पुलिस प्रेमी के साथ भागी दो बच्चों की मां की तलाश में मोंठ पहुंची।
मध्यप्रदेश पुलिस प्रेमी के साथ भागी दो बच्चों की मां की तलाश में मोंठ पहुंची। छतरपुर कोतवाली के एसआई ने मोंठ पुलिस को बताया कि विगत 19 जुलाई को लवकुश नगर से दो बच्चों की मां पति व बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गयी है। प्रेमी थाना मोंठ क्षेत्र के एक ग्राम का रहने वाला है। महिला के पति ने बताया कि वह पत्थर की खदान पर ट्रक से पत्थर ढोने का काम करता है। उसके साथ थाना मोंठ के ग्राम निवासी एक व्यक्ति हेल्पर के रुप में काम करता था, जिसके कारण उक्त व्यक्ति का घर आना-जाना लगा रहता था। आरोप है कि पिछले करीब एक साल से उक्त व्यक्ति का महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। कई बार उक्त व्यक्ति को पत्नी से दूर रहने की हिदायत दी थी। विगत 19 जुलाई 2019 को उसकी पत्नी प्रेमी के साथ भाग गयी है। मोंठ पुलिस की मदद से मध्यप्रदेश पुलिस ने ग्राम में उक्त व्यक्ति के यहां दबिश दी, लेकिन कोई नहीं मिला। पुलिस खाली हाथ वापिस लौट गयी।