• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

आधार कार्ड बनवाने में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है -रिपोर्ट- मुवीन खान गरौठा

झांसी दर्शन न्यूज़

ग्रामीण एडिटर अवध बिहारी

 

गरौठा झांसी बताते चलें कि आज के समय में आधार कार्ड बहुत ही जरूरी हो गया हर कार्य में आधार कार्ड लगने लगा है जिससे छोटे हो या बड़े पुरुष ब महिलाएं सभी को आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है इससे लोगों आधार कार्ड बनवाने के लिए परेशान दिखाई देते हैं बताते चलें कि गुरसराय डाकखाने में आधार कार्ड बनाए जाते हैं जहां पर आए दिन स्टाफ का एक ही बहाना रहता है कि मशीन खराब है जिससे लोग गांव से डाकखाने पहुंचते हैं और दिन भर बर्बाद करते हुए उनका आधार कार्ड नहीं बनाया जाता है वहीं पर दूसरी ओर प्रथमा यूपी पी ग्रामीण बैंक में आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं लेकिन वहां पर जो आधार कार्ड बनाता है वह तकरीबन 2:00 बजे पहुंचता है जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है गरौठा तहसील की यह परेशानी हर गांव वासियों की है उनके आधार कार्ड समय से नहीं बन पा रहे हैं जिससे कोई अपने बच्चे का एडमिशन नहीं करा पा रहा है कोई अपने अन्य कार्य में नहीं लगा पा रहा है शासन-प्रशासन ऐसा क्यों नहीं करते हैं कि हर जगह कंप्यूटर पर आधार कार्ड बनने लगे जिससे लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े वहीं दूसरी ओर जो इनका ठेका लिए हुए हैं लोगों से अधिक राशि वसूलने का कार्य करते हैं यह तो ठीक है कई लोग तो दिन भर लाइन पर लगे रहते हैं फिर भी उनके आधार कार्ड नहीं बन पा रहे हैं बरमान के लोगों ने बताया कि वह 3 दिन से लगातार वरमाईन से गुरसराय जा रहे हैं लेकिन उनके आधार कार्ड नहीं बन पा रहे हैं वहीं से कुछ लोग ताई के भी परेशान नजर आए कुछ लोग गोरपुरा के भी शिकायत करते नजर आए कि आधार कार्ड पर बड़ी धादर मारी चल रही है और बाहरी लंबी भीड़ लगती है कभी-कभी तो किसी को दिन भर खड़ा रहना पड़ता है और उनका नंबर नहीं लगता है आखिर इस परेशानी से कैसे लोगों को निजात मिलेगी गरौठा तहसील के लोगों की मांग जिलाधिकारी झांसी से है की आधार कार्ड के कई और सेन्टर बड़वा दिए जाएं जिससे लोगों को आधार कार्ड बनवाने में सहूलियत हो

Jhansidarshan.in