झाँसी। जनपद में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए देर रात दर्जन भर दरोगा सहित 3 सिपाहियो के तबादले कर दिए गए।
एसएसपी विनोद कुमार सिंह ने आज देर रात उपनिरीक्षक यादराम सिंह को बैंदा चौकी थाना एरच से हटाकर थाना तोडिफतेहपुर, सुभाष चन्द्र को थाना गुरसराय से बैंदा चौकी प्रभारी, रमाशंकर तिवारी को लाइन से थाना पूंछ, अजय पाल को लाइन से प्रेमनगर, दिग्विजय सिंह को लाइन से थाना चिरगॉव, यशवन्त सिंह को थाना नवाबाद से मण्डी चौकी इंचार्ज, अरविन्द कुमार यादव को मण्डी चौकी से हटाकर थाना सीपरी बाजार, शशांक मिश्रा को लाइन से खंडेराव गेट चौकी इंचार्ज, राजकुमार यादव को प्रेमनगर से हटाकर थाना कटेरा, सत्यभान सिंह को कटेरा से प्रेमनगर, हरनाथ सिंह को मसीहागंज चौकी से हटाकर थाना कटेरा, अभिनेन्द्र सिंह को ग्रासलैंड से हटाकर मसीहा गंज चौकी इंचार्ज, अजित सिंह को सीपरी थाना से ग्रासलैंड चौकी, रणविजय बहादुर को चमनगंज चौकी से हटाकर थाना चिरगॉव, अरविन्द यादव को चिरगॉव से हटाकर चमनगंज चौकी इंचार्ज, नबाव सिंह को थाना तोडिफतेहपुर से हटाकर टहरौली, राजीव कुमार को थाना सीपरी बाजार से हटाकर कर थाना समथर भेजा है।
इसके साथ ही एसएसपी ने हेड कांस्टेबल सतीश कुमार को लाइन्स से सम्मन सेल, राकेश कुमार द्विवेदी को सीपरी थाना से हटाकर थाना कटरा, विपिन कुमार चौधरी को लाइन्स से थाना सीपरी बाजार में तैनात किया है।
रिपोर्ट-=आयुष साहू