• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

शिकायत पर मौके पर पहुंची खाद्य विभाग की टीम, दुकानदार को दिया नोटिस:रिपोर्ट-=आयुष साहू

झांसी | प्रेमनगर ईदगाह रोड कबीर नगर स्थित आर सी प्रोविजन स्टोर पर पिछले लम्बे समय से लगातार डेट निकले हुए सामान की बिक्री की शिकायत पर आज खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर जाकर दुकान पर कार्यवाही की |
क्षेत्र के ही रामगोपाल का कहना है सुबह इस दुकान से टोस्ट खरीदा उसकी डेट निकली थी | जब रामगोपाल ने इसकी शिकायत दुकानदार से की तो उसने उलटा ही ग्राहक को धमका दिया | क्षेत्रीय नागरिकों के अनुसार पहले कई बच्चे बीमार पड़ चुके हैं |
शिकायतों के आने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिकायत के निस्तारण हेतु घटनास्थल पर पहुचे ओर शिकायत का निस्तारण किया |
खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश दुबे ने बताया डेट निकला समान बेचने की शिकायत आई थी पर डेट निकला समान नही मिला | लेकिन दुकान एक साल से ज्यादा खुले हुये हो गया है और दुकानदार के पास लाइसेंस नही है इस पर दुकानदार को नोटिस जारी किया गया है |

Jhansidarshan.in