• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

गणेश उत्सव व् मुहर्रम में नगर रहेगा सुरक्षा से चुस्त, दुरुस्त-शहर कोतवाल:रिपोर्ट-=आयुष साहू

झाँसी | गणेश उत्सव तथा मुहर्रम पर्व के नजदीक आते ही प्रशासनिक अधिकारियों सहित पुलिस महकमे ने भी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है | पूरे जनपद में लगभग 600 गणेश पंडाल सजाय जाएंगे तो वहीं 350 ताजिये, बुर्राक की प्रतिमाएं स्थापित की जायेंगी | जनपद के समस्त पुलिस थानों में शान्ति समिति की बैठक के माध्यम से अधिकारीगण प्रत्येक स्थान की गतिविधियों तथा तैयारियों से परिचित हो रहे हैं और साथ ही समस्याओं को तत्काल समाधान के निर्देश दे रहे हैं |

इसी क्रम में आज शहर कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया | जिसमे क्षेत्रीय पार्षदों सहित स्थानीय निवासियों ने क्षेत्र में स्थापित हो रहीं गणेश प्रतिमा तथा ताजिये की जानकारी से प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया | साथ ही क्षेत्रीय नागरिकों ने प्रतिमाओं के स्थापित होते समय आने वाली परेशानियों को बताया | क्षेत्रीय नागरिकों ने बैठक में उपस्थित सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों से उक्त समस्याओं को तत्काल दूर करने की मांग की | बैठक में उपस्थित नगर मजिस्ट्रेट तथा एसपी सिटी ने समस्त क्षेत्रवासियों को सम्बोधित करते हुए उनकी समस्याओं को जल्द ही दूर करने का आश्वासन दिया | वहीं शहर कोतवाल उमेश चंद्र त्रिपाठी ने सभी नगरवासियों को सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम होने का भरोसा दिलाया | उन्होने कहा कि समय तथा स्थिति की नजाकत को देखकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल को तैनात किया जाएगा और हर समय पुलिस शरारती तत्वों से निपटने के लिए तैयार रहेगी |
इस दौरान सीओ सिटी जितेंद्र सिंह परिहार, नबाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र चंदेल, सीपरी थाना प्रभारी अशोक वर्मा सहित पार्षद अनिल सोनी, लखन कुशवाहा, किशोरीलाल कुशवाहा, अखलाक मकरानी, सुनील अग्रवाल, अतुल किलपन, विनोद सब्बरवाल, अतुल जैन, नूर अहमद मंसूरी सहित समस्त क्षेत्रवासी मौजूद रहे |

 

रिपोर्ट-=आयुष साहू

Jhansidarshan.in