शिक्षकों की बैठक मैं ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा:रिपोर्ट-रमाकांत सोनी
एरच (झाँसी )आज क़स्बा एरच के निकटवर्ती ग्राम ब्लाक संसाधन केन्द्र बामौर पर ब्लाक में नव नियुक्त शिक्षकों की एक बैठक हुयी जिसमें खण्ड शिक्षा अधिकारी बामौर कपूर सिंह परिहार ने उन सभी को ईमानदारीसे शिक्षण कार्य करने की प्रेरणा दी। खण्ड शिक्षा अधिकारी बामौर कपूर सिंह परिहार ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य ही नहीं भाग्य होते हैं ओर उनके शिक्षण कार्य में उदासीनता बरतना घोर पाप है। हर छात्र को अपने पुत्र तथा हर छात्रा को अपनी पुत्री की नजर से देखें तो निश्चित ही वह पूरी लग्न व निष्ठा से शिक्षण कार्य करेगा ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में नवीन तैनाती पाने वाले इन शिक्षकों ने पूरी निष्ठा से अध्यापन कार्य करने संकल्प लिया। इस दौरान कई अध्यापकों के साथ साथ साहित्यकार हरनाथ सिंह चौहान ने ब्यंगों के माध्यम से शिक्षा पर प्रकाश डाला बैठक में आशीष चतुर्वेदी कु पूजा नायक श्री मती सालिनी मिश्रा हिमांशु तिवारी अरविंद पटेल आदि उपस्थित रहे ।
शिक्षकों की बैठक मैं ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा:रिपोर्ट-रमाकांत सोनी