बरुआसागर(झाँसी)जब नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों को पिछले कुछ माह से उनकी वेतन ना मिली तो मजबूरन पालिका कर्मचारियों में बगावत की सुगबुगाहट के साथ वह विरोध पर उतर पड़े।मिली जानकारी के अनुसार बरुआसागर की नगर पालिका परिषद के लगभग एक दर्जन से अधिक कर्मचारियों ने पिछले कुछ माह से वेतन ना मिलने की दशा में विरोध करने पर विवश हो गए।कर्मचारियों ने प्रदर्शन, नारेबाजी करते हुए पालिका के प्रशासनिक अधिकारी से सभी कर्मचारियों ने तत्काल उनकी अटकी हुई वेतन दिलाने की मांग की।नगर पालिका पांगण में दर्जनों कर्मचारियों ने पालिका प्रसासन से माँग करते हुए नारेबाजी करते हुए कहा कि पिछले तीन माह से हम गरीब कर्मचारियों का व्यक्गित शोषण किया जा रहा है।पिछले तीन माह से हम सभी कर्मचारियों को वेतन नही दी गयी है।जिसके लिए तरह तरह के बहाने बनाये जा रहे है।वर्तमान में बच्चों के एडमिशन एवं रछाबन्धन का पर्व करीब है,जिससे परिवार के भरण पोषण के लिए कर्मचारियों को सख्त आवश्यकता है।लेकिन पालिका प्रशासन द्वारा हम गरीब कर्मचारियों के वेतन को अब तक नही दिया गया है।जिससे हम सभी कर्मचारियों ने आज मजबूरन पालिका प्रांगण में विरोध प्रदर्शन कर विरोध करने पर मजबूर हुए है। इस मौके पर रमाशंकर दुबे,कौशल रॉय, राहुल बिरथरे,कपूरी सिंह कुशवाहा,जुबेर,पुरषोत्तम, विजय चोरशिया, जाकिर अली,पन्नालाल समेत अन्य तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।वहीँ पालिका के अधिशासी अधिकारी ने आगामी त्यौहार के मद्देनजर पालिका के कर्मचारियों को जल्द वेतन दिलाने के आश्वासन उपरांत पालिका कर्मचारी अपने काम पर वापिस लौट गए l
दर्जनभर से अधिक कर्मचारियों को नहीं मिल रहा है वेतन कैसे बनेगा त्यौहार सरकार से गुहार-प्रदर्शन:रि.विनोद साहू

https://www.youtube.com/watch?v=uYdaJi2t8wc&index=2&list=UUTKzlYoPHPBKf7z8M494YNw
दर्जनभर से अधिक कर्मचारियों को नहीं मिल रहा है वेतन कैसे बनेगा त्यौहार सरकार से गुहार
प्रदर्शन:रि.विनोद साहू