• Sat. Apr 25th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

कम नहीं हो रही डायरिया की दहशत, एक दर्जन का हुआ उपचारःरिपोर्ट-नेहा वर्मा

कम नहीं हो रही डायरिया की दहशत, एक दर्जन का हुआ उपचारः रिपोर्ट- नेहा वर्मा

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

हमीरपुर जनपद, गोहाण्ड ब्लाक के चिल्ली गांव में डायरिया की दहशत थम नहीं रही है। बीते चार दिनों में करीब आधा सैकड़ा लोग उल्टी दस्त का शिकार बन चुके हैं। शुक्रवार को भी करीब एक दर्जन लोग उल्टी दस्त का शिकार बने। जिनका उपचार गांव में डाक्टरों की टीम ने किया। सभी की हालत ठीक बताई जा रही है।
गोहाण्ड ब्लाक के चिल्ली गांव में बीते पांच दिन में करीब आधा सैकड़ा लोग उल्टी दस्त से पीड़ित हो चुके हैं। जिनमें दो दर्जना लोग डायरिया से पीड़ित बताये जा रहे हैं। डायरिया की जानकारी मिलने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया था। गोहाण्ड सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की टीम ने गांव में डेरा डाल कर मरीजों का उपचार किया। गुरूवार को एसडीएम सुरेश कुमार मिश्रा ने भी गांव का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया था। शुक्रवार को करीब एक दर्जन लोग उल्टी दस्त का शिकार बने। जिनका उपचार डाक्टरों की टीम द्वारा किया गया।

Jhansidarshan.in