झाँसी | विद्यार्थियों को राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों से अवगत कराने के लिए नगर के महात्मा हंसराज मॉडर्न स्कूल में मॉडर्न यूनाइटेड नेशंस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा |
आज महात्मा हंसराज स्कूल की प्रिंसिपल रिश्वी ने विद्यालय परिसर में जानकारी देते हुए बताया कि 3, 4 व् 5 अगस्त को मॉडर्न यूनाइटेड नेशंस कॉन्फ्रेंस का विशाल स्तरीय आयोजन विद्यालय परिसर में ही किया जाएगा | जिसमे विद्यार्थी राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों सहित संयुक्त राष्ट्रसंघ की गतिविधियों से अवगत होकर अपनी प्रतिभा को निखार सकेंगे | उन्होंने बताया कि नेशंस कॉन्फ्रेंस में पांच समितियां बनाई गयीं हैं | जिनमे महिलाओं की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र आयोग, जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र का फ्रेम कार्य सम्मेलन, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद, निरस्तीकरण और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सहित लोकसभा को शामिल किया गया है | नेशनल कॉन्फ्रेंस में दिल्ली, देहरादून सहित पूरे देश के 23 कॉलेजों के विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं | नेशनल कॉन्फ्रेंस में झाँसी महानगर के भी कई विद्यालय प्रतिभाग करेंगे |
इस दौरान अनु मिश्रा, विकास सक्सेना, आरूषि मेहता, आर्गोश सक्सेना उपस्थित रहे |
रिपोर्ट-=आयुष साहू