• Mon. Feb 9th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

दर्जनों ग्रामीणों ने दुष्कर्म के आरोप को नकाराःरिपोर्ट-नेहा वर्मा

दर्जनों ग्रामीणों ने दुष्कर्म के आरोप को नकाराः रिपोर्ट- नेहा वर्मा

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रैकवार

हमीरपुर जनपद के राठ कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पु़त्री के अपहरण व दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए दो व्यक्तियों के खिलाफ तहरीर दी थी। कड़ी मसक्कत के बाद कोतवाली में उसका मुकदमा दर्ज हो सका। रविवार को दूसरे पक्ष से दर्जनों लोगों ने कोतवाली पहुंच कर झूठे मामले में फंसाये जाने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच के आदेश दिये।
राठ कोतवाली क्षेत्र के सरसेड़ा माफ गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि बीते 16 जुलाई की रात गांव के दो दबंगों ने कक्षा 9 में पढ़ने वाली उसकी नाबालिग पुत्री को घर से अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया था। अगली सुबह किशोरी को बिलगांव में नदी किनारे छोड़ कर भाग गये। उक्त मामले में तहरीर देने के बावजूद कोतवाली पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। जिस पर शनिवार को आधा सैकड़ा ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंच कर हंगामा किया। ग्रामीणों द्वारा हंगामा करने से सीओ के आदेश पर मुकदमा पंजीक्रत कर लिया गया। रविवार को आरोपी पक्ष से दो दर्जन लोगों ने कोतवाली पहुंच कर फर्जी फंसाये जाने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

Jhansidarshan.in