स्वतंत्रता संग्राम सैनानी आश्रितों ने विधायक को सौंपा मांगपत्रः रिपोर्ट- नेहा वर्मा
ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार
हमीरपुर जनपद के राठ कसबे में स्वतंत्रता संग्राम वारिस सम्मेलन का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, आश्रित वारिस परिवार कमेटी के तत्वाधान में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि विधायक मनीषा अनुरागी रहीं। सम्मेलन में सेनानी आश्रितों की समस्याओं पर विचार विमर्ष किया गया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता चौ. कुं. रणवीर सिंह क्षत्रिय गुर्जर ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के परिवार आज गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं। स्वतंत्रता संग्राम में क्षेत्र का अहम योगदान रहा है। कमेटी द्वारा विधायक मनीषा अनुरागी को एक मांगपत्र सौंपा गया। विधायक को सौंपे मांगपत्र में सैनानी आश्रितों को उत्तराखंड सरकार की तरह पांच हजार रूपये पेंशन, सरकार द्वारा प्रदत्त ताम्रपत्र व पेंशन स्वीक्रत होने से पूर्व दिवंगत हुए सैनानियों के परिजनों को ताम्रपत्र व पेंशन देने, गुलाम भारत में जन्मे स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों की संतानों को ग्राम सेनानी की मान्यता देने आदि मांगें शामिल हैं। विधायक ने स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों की पत्नियों करगवां निवासी राधारानी व जराखर निवासी सियारानी को सम्मानित किया। संरक्षक कुंवर बहादुर राजपूत, संयोजक मातादीन द्विवेदी, सह संयोजक प्रमोद बजाज, डा. हरिओम नगायच, कैलाश सक्सेना, डा. जमील राठवी, हरचरन फौजी, चन्द्रशेखर मिश्रा, भरत अनुरागी, संजय त्रिपाठी, रोहत गुप्ता, राजाराम राजपूत, शिवशरण सोनी आदि मौजूद रहे।