• Mon. Feb 9th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

पत्नी से छेड़खानी का किया विरोध तो पति पर झोंका फायरःरिपोर्ट-नेहा वर्मा

पत्नी से छेड़खानी का किया विरोध तो पति पर झोंका फायरः रिपोर्ट- नेहा वर्मा

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

हमीरपुर जनपद के कैंथा गांव में दबंग एक महिला को जबरन अवैध संबंध बनाने के लिये दबाव बना रहा था। जब उसके पति ने विरोध किया तो रंजिशन दबंग ने उस पर अवैध तमंचे से दो फायर कर दिये। कारतूस मिस होने की वजह से युवक की जान बची। पीड़ित ने सीओ को शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाही की गुहार लगाई।
राठ कोतवाली क्षेत्र के कैंथा गांव निवासी ब्रजकिशोर ने सीओ को भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि गांव का ही दबंग व्यक्ति व्यक्ति उसकी पत्नी को अवैध संबंध बनाने के बराबर दबाव बना रहा था। पत्नी द्वारा जानकारी दिये जाने पर उसने इसका विरोध किया। जिससे आक्रोशित होकर दबंग ने शनिवार को उस पर अवैध तमंचे से दो फायर किये। बताया कि दोनों कारतूस मिस हो गये जिस पर उसने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। बताया कि उसी दिन आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। ड्यूटी पर तैनात अधिकारी द्वारा उसकी एप्लीकेशन लेते हुए रिसीविंग सिलिप उसे दी। आरोप है कि तभी मौके पर पहुंचे एक सिपाही ने उससे रिसीविंग पर्ची व शिकायत बुक की पर्ची दोनों फाड़ कर फेक दी। पीड़ित ने सीओ को शिकायती पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई।

Jhansidarshan.in