• Mon. Feb 9th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

माध्यमिक शिक्षक संघ ने विधायक को सौंपा मागपत्रःरिपोर्ट-नेहा वर्मा

माध्यमिक शिक्षक संघ ने विधायक को सौंपा मागपत्रः रिपोर्ट- नेहा वर्मा

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

हमीरपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई की एक बैठक चरखारी रोड स्थित मधुवनदास त्यागी स्कूल में सम्पन्न हुई। जिसमें शिक्षकों की समस्याओं पर विचार विमर्ष कर मांगों के संबंध में एक ज्ञापन तैयार किया गया। बैठक के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित 8 सूत्री मांगपत्र विधायक मनीषा अनुरागी को सौंपा।
जिलाध्यक्ष अनिल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर विचार विमर्ष किया गया। बैठक के बाद शिक्षकों ने विधायक मनीषा अनुरागी को एक मांगपत्र सौंपा। जिसमें बताया कि अक्टूबर 1986 से बोर्ड द्वारा 7 क के अंतर्गत निर्गत मान्यताओं से संचालित स्कूलों में काम करने वाले शिक्षक बिना वेतन, मानदेय तथा बिना सेवा शर्तों के काम कर रहे हैं। सेवा शर्तें सुनिश्चित कर कार्यरत शिक्षकों को पांच अंकों में मानदेय दिये जाने की मांग उठाई। साथ ही अदयतन कोषागार से पद के प्रति वेतन प्राप्त कर रहे तदर्थ शिक्षकों प्रधानाचार्यों का विनयमितीकरण करने, नई पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना लागू करने, राज्य कर्मचारियों की भांति चिकित्सकीय सुविधा प्रदान करने, प्रोन्नत वेतनमान हेतु स्नातकोत्तर उपाधि की वाध्यता समाप्त करने, स्थानांरण प्रक्रिया को सरल बनाने आदि मांगें ज्ञापन के माध्यम से बताईं। बैठक में प्रदेश मंत्री जगदीश प्रसाद व्यास, मंडलीय मंत्री अशोक कुमार निगम, खेमचंद्र वर्मा, विजय शंकर सिंह, शकील अहमद, मु. सगीर खां आदि शिक्षक मौजूद रहे।

Jhansidarshan.in