समाधान दिवस में लेट आने पर दो से मांगा स्पष्टीकरणः रिपोर्ट- नेहा वर्मा
ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार
हमीरपुर जनपद की राठ कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस के दौरान लेखपाल व कानूनगो के देर से पहुंचने पर एसडीएम की त्योरियां चढ़ गईं। लेट आने जमकर लताड़ लगाते हुए दोनां से स्पष्टीकरण मांगा।
बतादें कि स्थानीय अधिकारी व कर्मचारी सरकारी कार्यों में लापरवाही बरतने से नहीं हिचकते। थाना दिवस हो अथवा समाधान दिवस, अधिकारी सरकार की मनसा को पलीता लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। सरकारी कार्यों में देर से आना, कार्यों पर ध्यान न देते हुए आपसी गुफ्तगू में व्यस्त रहना शगल बन चुका है। एैसा ही एक मामला राठ कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में देखने को मिला। 10 बजे से शुरू हुए समाधान दिवस में लेखपाल नंदपाल सिंह व कानूनगो वरदानीलाल 12 बजे पहुंचे। जिस पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा। साथ ही एक दिन का वेतन काटने की चेतावनी दी।