गोष्ठी में दिया बेटी बचाओ, बिजली बचाओ का संदेशः रिपोर्ट- नेहा वर्मा
ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार
हमीरपुर जनपद के राठ कसबे मे बटी बचाओ, बिजली बचाओ विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। सुमित्रा सामाजिक कल्याण संस्थान व बुंदेलखंड इनवायरमेंट अवेयरनेस एण्ड डेवलपमेंट सोशायटी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस गोष्ठी में मुख्य अतिथि विधायक मनीषा अनुरागी ने बेटियों के लिये सरकार द्वारा चलाईं जा रहीं योजनाओं की जानकारी दी।
राठ कसबे के उत्सव पैलेस में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए विधायक मनीषा अनुसारी ने कहा कि सरकार बेटियों की बेहतरी के लिये अनेक लाभकारी योजनायें चला रही है। इन योजनाओं का लाभ उठाकर बेटियों को आगे बढ़ने में मदद दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि बेटियां हैं तो कल है इस लिये बेटियों की परवरिस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। गोष्ठी में आये विद्युत विभाग के एसडीओ सौरभ शाक्य ने बिजली बचाने का संदेश दिया। बुंदेलखण्ड इनवायरमेंट अवेयरनेस सोशायटी के अध्यक्ष निकेत मिश्रा ने कहा कि बेटियां नहीं होंगीं तो समाज नहीं बचेगा इस लिये समाज हित में बेटी को बचाना आवश्यक है। वहीं बिजली बचाने का भी संदेश दिया। सुमित्रा सामाजिक कल्याण संस्थान के डायरेक्टर के.के. चतुर्वेदी ने अपनी संस्था के कार्यों पर प्रकाश डाला। इस संबंध में कृषि वैज्ञानिक डा. विवेक नगायच, डा. जमील राठवीं, आशीष सोनी, स्वीटी गुप्ता, पारूल सोनी आदि मौजूद रहे।