• Wed. Apr 22nd, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

लोकसभा में विश्वास मत की जीत सभी भाजपाइयों की जीत-मनमोहन गेडा:रिपोर्ट-=आयुष साहू

झाँसी। लोकसभा में भाजपा द्वारा अभूतपूर्व विजय के साथ विश्वास मत जीतने पर आज नगर के सिंधी चौराहा पर भाजपाइयों तथा व्यापारियों ने मिष्ठान वितरण कर अपनी खुशी का इजहार किया। भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा यह जीत आगामी लोकसभा में विजय होने के संकेत हैं। वहीं व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक मनमोहन गेडा ने इसे सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की जीत बतायी। कार्यक्रम का संचालन भाजपा लघु उद्योग के नगर संयोजक अतुल जैन ने किया। इस अवसर पर संजीव अग्रवाल, रोहित गोठनकार, वरुण जैन, विनीत खटीक, व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक नीरज स्वामी, विशेषांक तिवारी सहित कई भाजपाई तथा व्यापारी उपस्थित रहे। सह संयोजक विनोद सब्बरबाल तथा विवेक सेठ ने संयुक्त रूप से सभी का आभार व्यक्त किया।

 

रिपोर्ट-=आयुष साहू

Jhansidarshan.in