मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की दी जानकारीः रिपोर्ट- नेहा वर्मा
ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार
हमीरपुर जनपद के राठ नगर पालिका परिषद में एक आवश्यक बैठक आयोजित हुई। जिसमें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, अतिक्रमण व प्रतिबंधित पालीथीन के खिलाफ अभियान आदि पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक मं बताया गया कि मुख्यमंत्री विवाह योजनान्तर्गत एक जोड़े पर सरकार 35 हजार रूपये खर्च कर रही है। जिसमें बीस हजार रुपए लड़की के खाते में जमा होंगे। दस हजार रुपए उपहार, साड़ी, पायल, बिछिया आदि पर खर्च किये जायेंगे जब की बचे हुए पांच हजार रूपये व्यवस्था बनाने में खर्च होंगे। बताया गया कि नगर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान बराबर चलाया जायेगा। जिससे कोई भी व्यक्ति सड़क पर अतिक्रमण न करने पाये। प्रतिबंधित पालीथीन का प्रयोग किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जायेगा। यदि कोई इसका प्रयोग करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर एसडीएम सुरेश कुमार मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया, विजय कुमार, अनूप कुमार, हरी चंसौरिया आदि कर्मचारी मौजूद रहे।