हजयात्रियों का दूसरा जत्था हुआ रवानाः रिपोर्ट- नेहा वर्मा
ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार
हमीरपुर। मक्का और मदीना के मुकद्दस उमराह हज यात्रा के लिये नगर के मियांपुरा मुहाल निवासी सलीम व उनकी पत्नी शबनम खातून दूसरे जत्थे के रूप में रवाना हुईं। लोगों ने हज यात्रा के लिये मुबारकवाद देते हुए उन्हें रवाना किया।
जिस प्रकार से हर एक मुसलमान नमाज एवं रोजे अदा करके अल्लाह के और करीब हो जाता है, इसी प्रकार से वह हजयात्रा को भी अहमियत देता है। इसे पूर्ण करके वह मुसलमान होने का फर्ज़ अदा करता है एवं अपने जन्म को सफल मानता है। हजयात्रा से प्रत्येक इस्लामिक अनुयायी की गहरी भावनाएं जुड़ी होती हैं। गुरूवार को मियांपुरा मुहल्ला निवासी शलीम व उनकी पत्नी शबनम खातून हज यात्रा के लिये रवाना हुए। जिन्हें विदा करने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे। लोगों ने हज यात्रियों से क्षेत्र में अमन चैन की दुआ मांगने की अपील की। इस मौके पर राकेश मिश्रा, मोनू अग्रवाल आदि मौजूद रहे।