विश्वदीप ने एमएससी परीक्षा में किया यूनिवर्सिटी टॉपः रिपोर्ट- नेहा वर्मा
ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार
हमीरपुर जनपद के राठ कसबा स्थित ब्रम्हानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र विश्वदीप ने एमएससी में सर्वोच्च अंक हाशिल कर विश्वविद्यालय टॉप किया। छात्र की इस सफलता पर विद्यालय परिवार ने उसे बधाई दी।
जनपद के भरूआ सुमेरपर निवासी राजेन्द्र कुमार का पुत्र विश्वदीप कसबे के ब्रम्हानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय से एमएससी कृषि संकाय कीट विज्ञान के छात्र हैं। हाल ही में घोषित हुए रिजल्ट में उन्होंने 86.06 प्रतिशत अंक पाकर विश्वविद्यालय टॉप किया। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय मां सूर्यप्रभा, पिता राजेन्द्र कुमार सहित महाविद्यालय के शिक्षकों को दिया। छात्र की इस सफलता पर प्राचार्य डा. राजधर महान, रामसुभग सिंह सहित विद्यालय के गुरूजनों ने बधाई व आशीर्वाद दिया।