अघोषित विद्युत कटौती को लेकर लोगों ने लगाया जाम
ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार
हमीरपुर जनपद के राठ क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती से लोग परेशान हैं। गुरूवार को करीब आधा सैकड़ा लोगों ने गुरूवार सुबह राठ मुस्करा मार्ग पर पावर हाउस के सामने जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस व विद्युत विभाग के जेई ने समझा बुझा कर जाम खुलवाया। करीब आधा घंटे तक लगे जाम से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
बतादें कि वर्तमान समय में राठ कसबे की बिजली व्यवस्था बदहाल चल रही है। बिजली की आंख मिचौली के चलते लोगों का जीना मुहाल हो गया। अघोषित विद्युत कटौती आक्रोशित गायत्री नगर मुहल्ले के करीब आधा सैकड़ा लोगों ने पावर हाउस के सामने राठ मुस्करा मार्ग पर रोड जाम कर दिया। जाम लगाये लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मुख्य मार्ग पर जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। किन्तु लोग विद्युत विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। मौके पर पहुंचे विभाग के जेई राजू प्रजापति ने लोगों को आश्वासन देकर शांत कराया। व्यवस्था बहाल के आश्वासन पर करीब आधा घंटे बाद जाम खुल सका।