नहीं थम रही चोरों की चहलकदमी, सेंध लगाकर दुकान से उड़ाये बारह हजार रूपयेःरिपोर्ट-नेहा वर्मा
ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार
हमीरपुर जनपद की राठ कोतवाली क्षेत्र में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। अज्ञात चोरों ने गल्ला मण्डी स्थित एक दुकान में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाते हुए गुल्लक में रखे बारह हजार रूपये चुरा लिये। पीड़ित व्यापारी ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की।
राठ कसबे के औडे़रा रोड निवासी घनश्याम पुत्र राम गोपाल महेश्वरी ने बताया कि गल्ला मंडी में राजकुमार, नीरज कुमार फर्म के नाम पर उसकी 19 नम्बर दुकान है। बुधवार को बंदी के कारण दुकान बंद रही। गुरूवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो पीछे की दीवाल टूटी मिली। बताया कि चोर छत के ऊपर सीमेन्ट की बनी रेलिंग तोड़ने के बाद दुकान की दीवार को तोड़कर अंदर घुसे। दुकान की गुल्लक में 12 हजार रूपये के सिक्के रखे हुए थे जिन्हें चोर उठा ले गये। पीड़ित व्यापारी ने कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी।