अतिक्रमण के खिलाफ गर्जा प्रशासन का बुलडोजर, नगर में कई स्थानों पर ढहाया अतिक्रमणः रिपोर्ट- नेहा वर्मा
ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार
हमीरपुर जनपद के राठ कसबे बेतरतीबी से फैले अतिक्रमण पर प्रशासन ने गुरूवार से अभियान शुरू कर दिया। स्थानीय अधिकारियों ने पुलिस फोर्स के साथ नगर के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाते हुए अतिक्रमण हटाया। इस दौरान अतिक्रमण किये लोगों में खासा हड़कंप मचा रहा।
राठ कसबे में चारों ओर अतिक्रमण का साम्राज्य स्थापित है। कोट बाजार में दुकानदार अपनी दुकानों के आगे अतिक्रमण कर लेते हैं तो मुख्य मार्ग पर दुकानों के अतिक्रमण के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले वाहन भी अतिक्रमण का कारण बनते हैं। अतिक्रमण के खिलाफ अभियान की मांग को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने गुरूवार से इसकी शुरूआत कर दी। नगर पालिका कार्यालय के सामने से शुरू किया गया अतिक्रमण अभियान रोडवेज बस स्टैंड, पड़ाव चौराहा, बारह खंभा चौराहा होते हुए रानीगेट पहुंचा। नगर पालिका के कर्मचारियों ने बुलडोजर के जरियो दुकानों के सामने लगे टीन टप्पर ढहाये। वहीं दुकानदारों का दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी गई। एसडीएम सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान बराबर चलाया जायेगा।