अवैध शराब के कारोबारियां पर सिंघम बनकर टूटी लेडी इंस्पेक्टरः रिपोर्ट- नेहा वर्मा
ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार
हमीरपुर जनपद के राठ क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबारियों पर लेडी इंस्पेक्टर प्रियंका रानी कहर बनकर टूट पड़ी। गुरूवार को आबकारी इंस्पेक्टर प्रियंका रानी ने अपनी टीम के साथ कई गांवों में छापेमारी करते हुए अवैध शराब के कारोबारियों में खलबली मचा दी।
बतादें कि क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार जोरों पर है। कुटीर उद्योग की तरह चल रहे शराब के कारोबार पर रोक लगाने में स्थानीय प्रशासन नाकामयाब साबित हुआ। जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ अभियान की कमान थामी आबकारी इंस्पेक्टर प्रियंका रानी ने। इंस्पेक्टर प्रियंका रानी ने बताया कि मझगवां थाने के बकरई गांव में छापेमारी की। जहां पर रामलली पत्नी प्रदीप कुमार को 18 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीक्रत किया गया ।