• Sun. Feb 8th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

किशोरियों के लिये उन्नति की खुली राह, फैशन एण्ड क्रियेटिव संस्थान का हुआ शुभारम्भःरिपोर्ट-नेहा वर्मा

किशोरियों के लिये उन्नति की खुली राह, फैशन एण्ड क्रियेटिव संस्थान का हुआ शुभारम्भः रिपोर्ट- नेहा वर्मा

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

हमीरपुर जनपद के राठ कसबा स्थित बड़े मंदिर के पास फैशन एण्ड क्रियेटिव संस्थान का शुभारंभ हुआ। पढ़ाई के साथ ही क्रियेटिव एक्टिविटी में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खोले गये इस संस्थान का उद्घाटन स्थानीय विधायक मनीषा अनुरागी ने फीता काट कर किया।
संस्थान के उद्घाटन अवसर पर स्थानीय विधायक मनीषा अनुरागी ने कहा कि छात्राओं को पढ़ाई के साथ ही अपनी रूचि के अनुसार विभिन्न प्रकार की क्रियेटिव एक्टिविटीज में भाग लेना चाहिए। संस्थान की संचालिका लखनऊ की फैशन डिजाइनर माला रावत ने कहा कि वर्तमान समय में पढ़ाई के साथ रचनात्मकता का महत्व बढ़ता जा रहा है। रचनात्मकता से समाज में नवप्रवर्तन के रास्ते खुलते है। इसलिए आवश्यकता है कि बच्चों को पढ़ाई के साथ उनमें रचनात्मक सोच के विकास को महत्व दिया जाए। बताया कि संस्था में फैशन डिजाइनिंग, बुटीक , हैंडी क्राफ्ट और बच्चे के लिए थ्री डी कला, पेपर क्राफ्ट आदि का प्रशिक्षण दिया जायेगा। ज्योति रावत, नारायण रावत, नीलम कौशल, अनीता कौशल, पूजा गुप्ता, दीपा आर्य, शशि त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं।

Jhansidarshan.in