किसान कल्याण सम्मेलन में किसानों को दी उपयोगी जानकारीः रिपोर्ट- नेहा वर्मा
ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार
हमीरपुर जनपद के राठ कसबे में विधानसभा स्तरीय किसान कल्याण सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें किसानों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक मनीषा अनुरागी मौजूद रहीं।
विधायक मनीषा अनुरागी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकारें किसानों के लिये विभिन्न प्रकार की योजनायें संचालित कर रहीं हैं। इन योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाकर उनका लाभ दिलाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि किसान जागरूक रह कर सरकारी योजनाओं का लाभ उठायें। जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार हो सके। सम्मेलन में किसानों को फसल बीमा योजना की जानकारी देते हुए वक्ताओं ने बताया कि न्यूनतम प्रीमियम पर किसानों की फसलों का बीमा किया जाता हैं। प्राक्रतिक आपदा में फसल नष्ट होने पर किसानों को उसका समुचित मुआवजा मिलता हैं। इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री जय विजय सिंह, के.के. गुप्ता बंटी, संतराम सिंह राजपूत, संजय त्रिपाठी, रोहित गुप्ता, राजीव आर्य उर्फ रज्जू, पंकज शर्मा, जीतेन्द्र, रामजीवन, गणेश यादव, अनिल, भरत अनुरागी, प्रमोद अग्रवाल, ब्रजेन्द्र दद्दू, किशन सोनी, देवेंद्र राजपूत, प्रेमचंद्र राजपूत, राम सजीवन, देवीदीन सहित अनेक किसान मौजूद रहे
।