• Sun. Feb 8th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

घर में घुसे दबंग, किया नाबालिग छात्रा का अपहरणःरिपोर्ट-नेहा वर्मा

घर में घुसे दबंग, किया नाबालिग छात्रा का अपहरणःरिपोर्ट-नेहा वर्मा

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रैकवार

हमीरपुर जनपद के राठ कोतवाली क्षेत्र में दबंगों ने घर में घुस कर एक नाबालिक किशोरी का अपहरण कर लिया। पुलिस को सूचना देने के बावजूद़़़ कोई कार्यवाही न होने पर आरोपी पीड़ित पिता को धमकी दे रहा है। पीड़ित ने सीओ को शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग की।
राठ कोतवाली क्षेत्र के सरसैड़ा माफ गांव निवासी परमेश्वरी दयाल पुत्र हरदयाल ने पुलिस उपाधीक्षक अभिषेक यादव को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि बीते सोमवार की रात जब वह अपने परिजनों के साथ घर में सो रहा था तभी गांव के ही दो व्यक्ति दीवार फांद कर घर में घुस आये। आरोप है कि उक्त दबंगों ने कक्षा 9 में पढ़ने वाली उसकी नाबालिग पुत्री केतकी को डरा धमका कर अगवा कर लिया। चीख पुकार सुनकर उसकी नींद टूटी जिस पर उसने शोर मचाते हुए आरोपियों को रोकने का प्रयास किया। आरोपी छात्रा को बाइक पर बिठा कर ले गये। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस बगैर किसी कार्यवाही के वापस लौट गई। थोड़ी देर बाद वापस लौटे एक आरोपी ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने सीओ अभिषेक यादव को शिकायती पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई।

Jhansidarshan.in