अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई युवक की मौतः रिपोर्ट- नेहा वर्मा
ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार
हमीरपुर जनपद राठ कोतवाली क्षेत्र के औंता गांव निवासी एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। परिजन उपचार के लिये कानपुर ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक युवक अपने घर में इकलौती संतान था।
राठ कोतवाली क्षेत्र के औंता गांव निवासी 30 वर्षीय गोपाल पुत्र कालका पांचाल 16 जुलाई को मुस्करा थाने के कंधौली गांव निवासी रिस्तेदार से मिलकर वापस गांव लौट रहा था। राठ हमीरपुर मार्ग पर बिहूनी गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची मुस्करा पुलिस ने उसे उपचार के लिये सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे हमीरपुर के लिये रेफर कर दिया गया। हालत में सुधार न होने पर हमीरपुर से चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर किया। बताया कि कानपुर ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक गुजरात में रह कर मेहनत मजदूरी करता था। बीते तीन रोज पहले जालौन जनपद के कुठौंद गांव निवासी उसके साले के पुत्र की करंट लगने से मौत हो गई थी। वह गुजरात से अपनी ससुराल आया था। मृतक अपने पीछे दो मासूम पुत्र व एक पुत्री छोड़ गया है।