नहीं थम रहा चोरों का आतंक, घर में घुस कर नगदी सहित जेवरात किये पारः रिपोर्ट- नेहा वर्मा
ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार
हमीरपुर जनपद के राठ क्षेत्र में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। अज्ञात चोरों ने राठ कसबे के एक घर में घुस कर सोने चांदी के जेवरात सहित चालीस हजार की नगदी पार कर दी। पीडित ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की।
राठ कसबे के छोटी जुलहटी मुहाल में रहने वाले नरेंद्र साहू ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मंगलवार की रात वह अपने परिवार सहित कमरे में सोया था। जबकि दूसरे कमरे में उसका भाई आशीष सो रहा था। रात में किसी वक्त आज्ञत चोर घर में घुस गये। चोरों ने कमरों के ताले तोड़ते हुए अलमारी व बक्से में रखा सामान बिखेर दिया। बताया कि चोरों ने अलमारी में रखे जेवरात सहित चालीस हजार की नगदी चुरा ली। बताया कि जेवरातों में सोने का हार, मंगलसूत्र, चांदी की पायलें, हाफ पेटी आदि जेवरात सामिल हैं। जब परिजन सुबह जागे तब चोरी की जानकारी हो पाई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। इंस्पेक्टर मधुसूदन दीक्षित ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।