• Mon. Feb 9th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

अलग बुंदेलखण्ड राज्य की उठी मांग, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापनःरिपोर्ट-नेहा वर्मा

अलग बुंदेलखण्ड राज्य की उठी मांग, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापनः रिपोर्ट- नेहा वर्मा

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

हमीरपुर जनपद से प्रथक बुंदेलखण्ड राज्य की मांग एक बार फिर से जोर पकड़ने लगी। बुंदेलखण्ड निर्माण मोर्चा ने बुधवार को एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन में भाजपा द्वारा किये गये अलग बुंदेलखण्ड राज्य निर्माण के वादे की याद दिलवाते हुए अलग बुंदेलखण्ड राज्य निर्माण की मांग उठाई।
राठ एसडीएम सुरेश कुमार मिश्रा को सोंपे ज्ञापन में बुंदेलखण्ड निर्माण मोर्चा के सदस्यों ने बताया कि बुंदेलखण्ड राज्य निर्माण के मुद्दे का सभी राजनैतिक दलों ने अपने अनुसार उछालते हुए लाभ लिया। किन्तु किसी भी सरकार ने बुंदेलखण्ड राज्य बनाने की सुध नहीं ली। बताया कि 2014 के लोकसभा चुनाव में अपने संसदीय क्षेत्र में केन्द्रीय जलसंसाधन मंत्री उमा भारती ने इस मुद्दे को जोरशोर से उठाया था। जिसका समर्थन करते हुए वर्तमान ग्रह मंत्री राजनाथ सिंह ने सरकार बनने पर तीन वर्ष के अंदर प्रथक बुंदेलखण्ड राज्य निर्माण का आश्वासन दिया था। सरकार बने चार साल हो चुके हैं किन्तु अभी तक इस ओर कोई कदम नहीं उठाया गया। ज्ञापन में उत्तर प्रदेश के 7 जिले झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट व महोबा तथा मध्यप्रदेश के सागर, छतरपुर, टीकमगड़, दमोह, पन्ना व दतिया जनपदों को मिलाकर बुंदेलखण्ड राज्य निर्माण की मांग उठाई। ज्ञापन देने वालों में अब्दुल जब्बार, के.जी. अग्रवाल, अबरार अहमद, सुरेन्द्र भटनागर, प्रमोद राजपूत, मकरध्वज सिंह एड. जयसिंह एडवोकेट, अनिल अग्रवाल, केशव सक्सेना एड., मनीष सोनी, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Jhansidarshan.in