प्रतिबंधित पॉलीथीन के खिलाफ हुई बड़ी कार्यवाही, चार पर लगाया 30 हजार जुर्मानाः रिपोर्ट- नेहा वर्मा
ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार
हमीरपुर। प्रदेश सरकार द्वारा 50 माइक्रोन से पतली पालीथीन पर रोक लगाने के बाद स्थानीय प्रशासन द्वारा बराबर छापेमारी की जा रही है। प्रतिबंध के चौथे दिन भी उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान चार दुकानों से प्रतिबंधित पालीथीन बरामद होने पर जुर्माना लगाया गया।
प्रतिबंधित पालीथीन के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत बुधवार को कसबे के लुधियातपुरा मुहल्ले में काशी, अशोक कुमार, मियापुरा में दिलीप साहू, रविदास मंदिर के पास अनिल कुमार गुप्ता, मियांपुरा स्थित गोविंदा स्वीट्स, शाहंशाह स्वीट्स, जयप्रकाश की दुकान, शकुंतला देवी, कन्हैया स्वीट्स, लुधियातपुरा में संजू, अतरौलिया में शोषित, रूबी किराना स्टोर व अयोध्या प्रसाद के यहां पर छापेमारी की। एसडीएम ने बताया कि काशी के यहां पर साढे़ चार सौ ग्राम प्रतिबंधित पालीथीन बरामद होने पर दो हजार रूपये, अमित गुप्ता के यहां से 95 ग्राम पालीथीन पर एक हजार रूपये, शाहंशाह स्वीट्स में 126 ग्राम पर दो हजार रूपये तथा अतरौलिया के शोभित के यहां 6 किलो 800 ग्राम पालीथीन बरामद होने पर 25 हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया। बताया कि शोभित द्वारा जुर्माना अदा न कर पाने पर उसे थाने में बैठा लिया गया।