• Mon. Feb 9th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

मैसेंजर में की बदसलूकी तो लड़की ने अपनाया यह रास्ताःरिपोर्ट-नेहा वर्मा

मैसेंजर में की बदसलूकी तो लड़की ने अपनाया यह रास्ताः रिपोर्ट- नेहा वर्मा

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

हमीरपुर जनपद के राठ कसबे में एक किशोरी ने मैसेंजर पर गंदे मैसेज करने वाले युवक को एैसा सबक सिखाया कि सभी दंग रह गये। युवक द्वारा भेजे गये मैसेज का स्क्रीन शॉट निकाल कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद लोगों का आक्रोश देखते हुए आरोपी युवक सभी से माफी मागंता फिर रहा है।
सोशल मीडिया के बढ़ते चलन के साथ ही इस का दुरूपयोग भी बड़ी मात्रा में हो रहा है। लोग विभिन्न नामों से फर्जी आईडी बनाकर उपद्रव करने का काम करते हैं। वहीं लड़कियों की आईडी पर कई अराजक तत्व भद्दे भद्दे मैसेज करते हैं जिससे शर्मसार होकर लड़कियां फेसबुक जैसे प्लेटफार्म को छोड़ने पर मजबूर हो जातीं हैं। एैसा ही दुव्यवहार मैसेंजर के माध्यम से एक युवक ने किशोरी के साथ किया। किन्तु किशोरी के साहस के सामने उसकी सारी होशियारी धरी की धरी रह गई। सोशल मीडिया फेसबुक पर नीलम राजपूत की एक आई डी बनी है। इस आईडी पर शिवनारायब राजपूत नाम से एक युवक ने अश्लील मैसेज किये। पहले तो किशोरी ने फेसबुक बाल पर चेतावनी वाली पोस्ट डाली। जब युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तब किशोरी ने साहस का परिचय देते हुए इस मामले को सबके सामने लाने की ठानी। युवक द्वारा किये गये अश्लील मैसेजों का स्क्रीन शॉट निकाला अपनी पहचान सार्वजनिक किये बगैर किशोरी ने उसे फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। जिसके बाद लोगों ने इस मामले में तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आरोपी युवक की तलास शुरू कर दी।

Jhansidarshan.in