• Mon. Feb 9th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

विद्युत कटौती के खिलाफ एबीवीपी का अल्टीमेटमःरिपोर्ट-नेहा वर्मा

विद्युत कटौती के खिलाफ एबीवीपी का अल्टीमेटमः रिपोर्ट- नेहा वर्मा

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

हमीरपुर जनपद के राठ कसबे में अघोषित विद्युत कटौती से लोगों को खासी परेशानी हो रही है। मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें विद्युत व्यवस्था सुचारू किये जाने की मांग उठाई।
राठ कसबे में हो रही अघोषित विद्युत कटौती से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता खासे आक्रोशित हैं। मंगलवार को तहसील पहुंचे एबीएपी कार्यकर्ताओं ने एसडीएम सुरेश कुमार मिश्रा को एक ज्ञापन सौंपा। बताया कि विभाग के अधिकारी अघोषित कटौती कर सरकार को बदनाम करने में लगे हुए हैं। चेतावनी दी कि यदि 48 घंटे में बिजली व्यवस्था न सुधरी तो कार्यकर्ता सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। ज्ञापन देने वालों में हरेंद्र प्रताप सिंह, हरिओम द्विवेदी, शिवम गुप्ता, उज्जवल सर्राफ, रोविंस, योगेश द्विवेदी, दिनेश कुमार, प्रांजुल सेंगर, देवेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Jhansidarshan.in