नींद से जागा प्रशासन, ओवरलोड ट्रकों की हुई धड़पकड़ः रिपोर्ट- नेहा वर्मा
ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार
हमीरपुर जनपद में ओवरलोड ट्रकों पर प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी। मंगलवार को पुलिस प्रशासन की टीम ने ओवरलोड पर बड़ी कार्यवाही की। टीम ने बालू से भरे 14 ओवरलोड ट्रकों को कोतवाली में खड़ा करा कार्यवाही के लिये लिखा।
स्थानीय प्रशासन के लाख दावों के बावजूद क्षेत्र में ओवरलोड पर विराम नहीं लग पा रहा है। सोमवार को खनिज विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी करते हुए 14 ओवर लोड ट्रक पकडे़। क्षेत्राधिकारी अभिषेक यादव ने बताया कि खनिज सर्वेयर व पीटीओ हमीरपुर ए.के. श्रीवास्तव की टीम के साथ चरखारी रोड पर छापेमारी की। जहां से गुजर रहे 14 ओवरलोड ट्रकों को पकड़ कर कोतवाली में खड़ा करा दिया गया। पीटीओ ए.के. श्रीवास्तव ने बताया कि पकडे़ गये ट्रक मौरंग से ओवरलोड भरे थे जिन पर कार्यवाही की गई।