• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

भीख मांगने वाले वृद्ध दंपत्ति की मदद के लिए आगे आयी समर्पण सेवा समिति:रिपोर्ट-=आयुष साहू

झाँसी। समर्पण सेवा समिति द्वारा आज एक भीख मांगने वाले वृद्ध दंपत्ति की सहायता करते हुए उन्हें जरूरत का सामान प्रदान किया गया। सखी के हनुमान मंदिर के पास एक वृद्ध एवं गरीब दंपत्ति मंदिर के बाहर आने वाले श्रद्धालुओं से भीख मांगकर अपना गुजर बसर करते हैं। उक्त वृद्ध दम्पत्ति के पास एक झोपड़ी और एक चारपाई के सिवा कुछ नही है। समर्पण सेवा समिति को जब इस बात की जानकारी हुई तो तत्काल समिति के पदाधिकारियों ने उनको समिति की ओर से पंखा, पलंग, कपड़े, खाद्य समाग्री आदि सामान देकर कुछ राहत पहुचाने का कार्य किया। अध्य्क्ष अपर्णा दुबे ने बताया कि हमारी संस्था हमेशा जरूरतमंद लोगो की मदद के लिए आगे रहती है। संस्था के सभी सदस्य मदद करने के लिए हमेशा तत्पर है। इस दौरान कमली सिंह, संरक्षक रजनी वर्मा, बाल संरक्षण अधिकारी अभिषेक मिश्रा, नवीन मल्होत्रा कार्यक्रम संयोजक, आराधना आनन्दानी, स्मिता मिश्रा, दीप्ति कपूर, प्रेरणा हजेला, राहुल मल्होत्रा, पवन मल्होत्रा, अनुराग पंजवानी, शोभा मिश्रा, सारिका मल्होत्रा, शालिनी मदान, पूजा आनन्दानी, ऋतु मल्होत्रा, पिंकी पाठक, आशी दुबे आदि सदस्य उपस्थित रहे। तन्मय गगन तिवारी व ज्योति मल्होत्रा ने संयुक्त रूप से आभार व्यक्त किया।

Jhansidarshan.in