• Mon. Jan 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

भाजपा मस्त-किसान, नौजवान पस्त-मनोज पांडे:रिपोर्ट-=आयुष साहू

झाँसी। उत्तर प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री मनोज पांडे आज झांसी पहुंचे । एमएलसी रमा आर पी निरंजन ने उनका स्वागत किया। पूर्व मंत्री मनोज पांडे ने पत्रकारों से वार्तालाप करते हुए वर्तमान की केंद्र तथा उत्तर प्रदेश में राज कर रही भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बताया कि देश की 125 करोड़ की जनसंख्या अपने आप को असुरक्षित कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान पर खतरा मंडरा रहा है। भाजपा सरकार में विकास पूरी तरह से थम गया है । बनारस में कुछ दिन पहले गिरे फ्लाईओवर पर उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि गिरा हुआ फ्लाईओवर भाजपा सरकार तथा उसके भ्रष्ट अधिकारियों के भ्रष्टाचार की पोल खोलता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सत्तारूढ़ विधायक, मंत्रियों की अधिकारी बिल्कुल भी नहीं सुन रहे हैं । उन्होंने बताया कि देश की जनता भाजपा हटाओ लोकतंत्र बचाओ की पुकार कर रही है।

 

 

रिपोर्ट-=आयुष साहू

Jhansidarshan.in