• Mon. Jul 7th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

बबीना में आयोजित आर्मी भर्ती रैली मे दिखाएंगे नौजवान दम खम:रि.मनीष साहू

सेना भर्ती,बबीना में आयोजित आर्मी भर्ती रैली मे दिखाएंगे नौजवान दम खम:रि.मनीष साहू

झाँसी \ बबीना में सेना भर्ती रैली की तैयारियांं पूरे जोर शोर से शुरू हो गई है । रैली में झांसी, ललितपुर, एटा, ईटावा, जालौन, मेनपुरी के छह जिलों को सम्मिलित किया जाएगा ।
बबीना में बड़े तालाब के सामने फुटबॉल ग्राउंड में होने वाली सेना भर्ती रैली की तैयारियां पूरे जोश से हो रही है। आर्मी भर्ती रैली के प्रोग्राम का विवरण देते हुए, बबीना सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता मै सेना भर्ती अधिकारी कर्नल वी विजय सिंह (सेना मेडल) व मेजर प्रीतम सिंह, बबीना पुलिस के थानाप्रभारी राजेंद्र विक्रम सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक बदन सिंह यादव एवं कैंट बोर्ड के सैनिटरी इंस्पेक्टर रविकांत शर्मा ने बताया के भर्ती सम्बंधित सारी तैयारियां अपने निर्धारित समय से चल रही है और भर्ती रैली के सफल आयोजन के लिए सैन्य अधिकारियों के साथ-साथ, नगर, कैंट एवं पुलिस प्रशासन भी पुरी तरह एकजुट हो कर कार्यवाही करेगी
रैली 9 अप्रैल को शुरू होकर लगभग 22 अप्रैल तक जारी रहेगी। रैली कै सकुशल आयोजन एवं अभियर्थियों के भाग लेने हेतु नगर, कैंट एवं पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया गया है कि वह रैली ग्राउन्ड के आसपास ट्रैफिक नियन्त्रण एवं आवेदकों के लिए खास प्रबंध करे जैसे पेय जल, मेडीकल, शौच व्यवस्था ,खान पान, अग्नि शमन सुविधाएं तथा नियन्त्रण के लिए अतिरिक्त है। रैली में सबसे पहले दौड़ होगी दौड़ के पहली सभी अभ्यार्थी रात्रि 2 बजे से अंदर हो जाएंगे और सबसे पहले दौड़ 5 बजे शुरू होगी और सुबह 9.30 बजे तक सभी अभ्यार्थीयों की दौड़ पूरी कर ली जाएगी, दौड़ में पास होने वाले अभियर्थि सुरक्षा बल प्रदान कर, कारगर तैनाती करे। इसके इलावा रैली साइट के आसपास दलाली गतिविधियों और झूठे दस्तावेज के प्रापन की गतिविधियों को रोकने के लिए नगर प्रशासन और पुलिस को आवश्यक कार्यवाही के लिए भी अनुरोध किया गयायों का उसी दिन फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व उसी दिन मेडिकल टेस्ट भी हो जायेगा और सफल कैंडिडेट होने वालों के नाम भी उसी दिन बता दियें जाएंगे।यह सभी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरे के नज़र में होंगी ।

neeraj sahu

Jhansidarshan.in

You missed