• Mon. Jan 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

मृतक किसान के परिजनों को दी गयी आर्थिक सहायता:रिपोर्ट-=शेरसिंह यादव

दतिया | पिछले वर्ष खेत मे खड़ी फसल में आग लग जाने पर बुझाते समय किसान की मौत हो जाने पर मृतक किसान के परिजनों को मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के तहत आर्थिक राशि उपलब्ध कराई गयी |
ज्ञात हो कि पिछले 2 अप्रैल 2017 को दतिया के ग्राम जरौली निवासी साहब सिंह कुशवाहा के खेत में उगी फसल में किसी प्रकार आग लग गयी थी | फसल में लगी आग को बुझाते समय साहब सिंह करंट की चपेट में आ गया था जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया था और उसकी उसकी मौत हो गयी थी | 1 मार्च 2018 को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सेवड़ा द्वारा किसान के परिवार की आर्थिक मदद के लिए किसान कल्याण तथा कृषि विकास उप संचालक को प्रस्ताव भेजा गया | जिससे आज कल्याण तथा कृषि विकास उप संचालक द्वारा मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के अंतर्गत मृतक किसान के परिजनों को चार लाख रुपए की राशि का चैक प्रदान किया गया |

Jhansidarshan.in