• Mon. Jul 7th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

दुल्हन की तरह सजाई गईं ‘रूप की रानी’, कोकिलाबेन हॉस्पिटल तक पहुंची श्रीदेवी की अंतिम यात्रा

देशभर के लोगों के दिलों पर बरसों तक राज करने वाली बॉलीवुड की ‘चांदनी’ श्रीदेवी अंतिम सफर पर निकल चुकी हैं। इससे पहले श्रीदेवी को दुल्हन की तरह लाल कपड़ों में सजाया गया । श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में कई जानी-मानी हस्तियां सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब पहुंचीं। सलमान खान, शाहरुख, ऐश्वर्या राय और विद्या बालन सहित कई स्टार्स श्रीदेवी को देख फूट-फूट कर रो पड़े। अब श्रीदेवी की अंतिम यात्रा शुरू हो चुकी है। सफेद फूलों से सजे ट्रक में पार्थिव शरीर को रखा गया। ट्रक पर बोनी कपूर, अर्जुन कपूर और बेटी जाह्नवी मौजूद हैं।

LIVE अपडेट्स

3.13 PM: जुहू सर्किल में लगातार लोगों की भीड़ बढ़ रही है, करीब 20 मिनट में श्रीदेवी की शव यात्रा यहां पहुंचेगी।

3.05 PM: श्रीदेवी की अंतिम यात्रा कोकिलाबेन अस्पताल तक पहुंच गई है। अस्पताल के बाहर लोगों का हुजूम लगा है। लोग एक झलक पाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। 

2.55 PM: जुहू सर्किल में शव यात्रा पहुंचने में करीब आधा घंटा लग सकता है। श्रीदेवी के प्रशंसक सुबह से ही यहां मौजूद है। पुलिस भीड़ पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।

2.50 PM:  श्रीदेवी की शव यात्रा लोखंडवाला सर्किल पहुंच गई है, लोग अपने मोबाइल में उनकी तस्वीरें कैद कर रहे हैं। उनके हजारों फैंस इस शव यात्रा में मौजूद हैं।

– सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब के बाहर श्रीदेवी के फैन्स की भीड़ जुटी, बॉलीवुड कलाकारों का भी लगा जमावड़ा। 

  • अंतिम यात्रा से पहले दुल्हन की तरह सजाई जा रही हैं श्रीदेवी
  • राजकीय सम्मान के साथ दी जाएगी चांदनी को विदाई, मुंबई पुलिस का बैंड भी पहुंचा
  • काजोल और अजय देवगन भी श्रंद्धाजलि देने के लिए पहुंचे
  • अभिनेत्री एश्वर्य राय बच्चन और जया बच्चन भी श्रीदेवी के आखिरी दर्शन के लिए पहुंची।
  • फराह खान, अक्षय खन्ना और रवि किशन भी सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब पहुंचे।
  • चांदनी के आखिरी सफर से पहले, आखिरी दर्शन के लिए हेमा मालिनी अपनी बेटी ईशा देओल के साथ पहुंची।
  • श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सुरेश ओबेरॉय और विवेक ओबेरॉय एक साथ पहुंचे।

संगीतकार बप्पी लहरी और सैफअली खान की बेटी सारा अली खान भी श्रीदेवी के दर्शन के लिए पहुंची। 

विद्या बालन अपने पति के साथ, शबाना आजमी और जावेद अख्तर, जॉन अब्राहम और नील नितिन मुकेश भी पहुंचे।

श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए फैन्स की भीड़ जुटी हुई है, वहीं बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार भी सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब पहुंच रहे हैं। नम आंखों से दी जा रही है श्रद्धांजलि।

Jhansidarshan.in