• Tue. Mar 17th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

18 से सैंयर पहाड़ पर बहेगी भक्तिधारा:रिपोर्ट-=आयुष साहू

झाँसी | सैंयर पहाड़ स्थित प्राचीन श्री पंचदश नामजूना अखाड़ा नागा सन्यासी आश्रम बालखंडेश्वर बूढ़ा महादेव मंदिर पर 18 जनवरी से कलश यात्रा के उपरान्त भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा |
नागा फक्कड़ बाबा महंत आनंद गिरी महाराज ने आज कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 18 जनवरी को कलश यात्रा तथा मूर्ती पूजन के पश्चात 19 जनवरी से वृंदावन धाम से आयीं बाल साध्वी पीतांबरा दीदी द्वारा भागवत कथा का बखान किया जाएगा | उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को यज्ञाचार्य द्वारा पूर्ण आहूति के पश्चात 27 जनवरी को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा |
इस अवसर पर श्रीरामगिरी नागा बाबा, महंत गिरी नागा बाबा, अशोक गिरी हाथी महाराज, सैंयर प्रधान कामता प्रसाद, आजाद सिंह दाऊ, पत्रकार बट्टागुरु सहित समस्त भक्तगण उपस्थित रहे |

 

रिपोर्ट-=आयुष साहू

Jhansidarshan.in