झाँसी | स्वामी विवेकानद जयंती की पूर्व संध्या पर आज नगर में “प्रयास सभी के लिए” संस्था के तत्वाधान में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा मशाल यात्रा का आयोजन किया गया |
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक नीरज कुमार पांडे तथा नगर धर्माचार्य हरिओम पाठक ने रानी लक्ष्मी बाई पार्क से मशाल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया |
मशाल यात्रा जीवनशाह मार्ग से इलाइट चौराहा का भृमण करते हुए एसपीआई इंटर कॉलेज पहुंची | जहाँ सभी ने स्वामी विवेकानद जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये |
इस अवसर पर संस्था के केंद्रीय संयोजक मनमोहन गेड़ा ने स्वामी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें आधुनिक युग का प्रणेता बताया | इसके साथ कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने स्वामी जी के जीवन पर विचार प्रकट किये |
इस अवसर पर केन्द्रीय सह संयोजक सुनील खरे, दिनेश चौरसिया, दिलीप कश्यप, विशेषांक तिवारी, दीपक साहू, जगमोहन बडौनिया सहित समस्त विद्यार्थीगण तथा अन्य नागरिकगण मौजूद रहे |
कार्यक्रम का संचालन संजीव त्रिपाठी तथा आभार मिलन गुप्ता ने व्यक्त किया |
रिपोर्ट-=आयुष साहू