• Mon. Jul 7th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

यदि घर में नहीं है शौचालय तो भूल जाएं सरकारी राशन:रिपोर्ट-=आयुष साहू

झाँसी | मुख्य विकास अधिकारी ए दिनेश कुमार ने आज शौचालय निर्माण कार्यों को गति प्रदान करने हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की |
उन्होंने बैठक में उपस्थित स्वास्थ्य विभाग जल निगम जिला कार्यक्रम विभाग मनरेगा खाद्य एवं रसद तथा श्रम विभाग के अधिकारियों को चिन्हित गाँवों के भ्रमण कर शौचालय निर्माण के बारे जानकारी देने के आदेश दिए | उन्होंने कहा कि शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थी यदि शौचालय निर्माण नहीं करते है तो उन्हें प्राप्त होने वाली योजना के लाभ से वंचित कर दिया जायेगा। शौचालय निर्माण कार्य की प्राथमिकता से समयबद्ध पूर्ण किया जाये ताकि 31 मार्च तक जनपद को ओडीएफ घोषित किया जा सके।
उन्होंने उन्होंने बताया कि बड़े किसान वह जिनके पास ट्रैक्टर, चार पहिया गाड़ी या सरकारी नौकरी प्राप्त है तो उन्हें शौचालय निर्माण में मदद नहीं दी जायेगी, शेष सभी को शौचालय निर्माण हेतु धनराशि दी जायेगी।
उप निर्देशक पंचायत आर.एस.चैधरी ने बताया कि 57 गांव में 4049 स्वीकृत शौचालयो के लिये 12000/-प्रति शौचालय की दर से केन्द्रांश, राज्याशं सहित कुल 4 करोड़ 8 लाख 88 हजार रूपये निर्गत कर दिये गये है। लेकिन शौचालय अपूर्ण है। सभी शौचालय जल्द पूर्ण कराया जाना है। आप सभी के सहयोग से जल्द कार्य पूर्ण हो सकेगा। उन्होंने कहा कि कोटेदार यदि शौचालय निर्माण पर जोर दे तो भी कार्य जल्द हो सकेगा। यदि कार्य पूर्ण नहीं करते है तो खाद्यान न दिया जाये। उन्हें लाभ से वंचित कर दिया जाये।
इस मौके पर डीसी मनरेगा आर.के लोधी, समाज कल्याण अधिकारी, इजराउल हक, अधिशाषी अभियंता जल निगम कौशल किशोर, सीडीपीओ देवेन्द्र निरंजन, राजीव हिगंवासिया, सुश्री मेघना चक्रवर्ती, अशुंल द्विवेदी, अक्षय, सुश्री स्नेहलता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट-=आयुष साहू

Jhansidarshan.in

You missed