बड़ागांव/झाँसी – निकाय चुनाव में झांसी जनपद के बड़ागांव नगर पंचायत से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दयाराम कुशवाहा ने नगर पंचायत से एक बड़ी जीत हासिल की है। वही एक तरफ उनके मुख्य सहयोगी रहे चेतन ओझा ने भी उनका साथ दिया और भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ी जीत हासिल कराई जहां एक तरफ बड़ागांव की जनता का रुझान भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दयाराम कुशवाहा की तरफ कम होता दिखाई दिया तो वही उनके साथ उनके सहयोगी बनकर चेतन ओझा ने जनता से घर घर जाकर दयाराम कुशवाहा के लिए वोटो की अपील की और जनता को विश्वास दिलाया कि वह हर कदम उनके साथ हैं जनता को अगर कोई समस्या होती है तो वह उनके साथ हमेशा खड़े रहेंगे वहीं दूसरी ओर जनता ने भी चेतन ओझा का बखूब साथ देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दयाराम कुशवाहा को भारी मतों से विजयी बनाया। वही दयाराम कुशवाहा ने भी जीत के बाद जनता का ह्रदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि वह जनता की सुख दुख में हमेशा उनके साथ रहेंगे।